दिल्ली(जीतेन्द्र शर्मा): देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दवा इंडिया ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय और अनूठा कदम उठाया। मल्टी-स्टोर फार्मेसी चेन दवा इंडिया ने 26 जनवरी के उपलक्ष्य में नॉर्थ इंडिया के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित किए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
दवा इंडिया एक मल्टी-स्टोर कंपनी है, जिसके स्टोर आज देशभर में संचालित हो रहे हैं। कंपनी का हेड ऑफिस बेंगलुरु में स्थित है। संगठन के और सीईओ सुजीत पॉल व बिजनेस हेड शुशांत के नेतृत्व में यह पहल ज़मीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू की गई।

इन हेल्थ कैंपों में आम लोगों को मुफ़्त स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। खास बात यह रही कि कंपनी के अधिकारी और स्टाफ पूरे समर्पण और सेवा-भाव के साथ इन कैंपों में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की खुले दिल से सराहना की।
दवा इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी केवल दवाइयों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना उसका लक्ष्य है। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर इस तरह की सामाजिक पहल देशसेवा की भावना को और मज़बूत करती है।
दवा इंडिया का यह प्रयास न केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश देता है, बल्कि कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी का भी एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करता है।


