नई दिल्ली, 26 अगस्त। रामनगर–मंडोली रोड, शाहदरा में उर्मिल ज्वेलर्स की आठवीं शाखा का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 1978 से आभूषण कारोबार में सक्रिय उर्मिल ज्वेलर्स के नए प्रतिष्ठान के उद्घाटन के अवसर पर धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और मनोरंजन जगत से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र उत्सव और धार्मिक माहौल में नजर आया।

कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उर्मिल परिवार को आशीर्वाद देते हुए प्रतिष्ठान की सफलता और निरंतर प्रगति की कामना की। उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने क्षेत्रवासियों का अभिवादन स्वीकार किया और रक्षाबंधन से पहले मंडोली क्षेत्र की महिलाओं को लक्ष्मी योजना का लाभ प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने उर्मिल ज्वेलर्स परिवार को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा, सांसद मनोज तिवारी, क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र महाजन, निगम पार्षद, जिला अध्यक्ष, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। विशेष पुलिस आयुक्त राजेंद्र सागर, बिरेंद्र खंडेलवाल तथा पूर्व जोन के डिप्टी जोन चेयरमैन मुकेश बंसल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

आयोजन को सफल बनाने में निगम पार्षद शिवानी पंचाल, भजन गायक सागर सावरिया, मार्केट एसोसिएशन के प्रधान बिन्नी वर्मा और उनकी टीम का सहयोग रहा। क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में भागीदारी से कार्यक्रम में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
हरियाणवी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका रेनुका पंवार ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में रंग जमा दिया। उनके गीतों पर मौजूद लोगों ने जमकर नृत्य किया। अभिनेत्री श्वेता चौहान सहित मनोरंजन जगत से जुड़े कई चेहरे भी कार्यक्रम में पहुंचे।
उर्मिल ज्वेलर्स की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष उपहारों की व्यवस्था की गई थी। सोना, हीरा और चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहार रखे गए। कार्यक्रम के दौरान भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का संचालन टीवी होस्ट एवं एंकर संतोष टंडन ने किया। उनकी एंकरिंग में को-होस्ट दिव्या मलिक ने भी सहयोग किया। दोनों ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।

कार्यक्रम के अंत में उर्मिल ज्वेलर्स के निदेशक संतोष सोनी, सुरेश सोनी, विनोद सोनी और दिनेश सोनी ने अतिथियों, श्रद्धालुओं, ग्राहकों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों और क्षेत्रवासियों का विश्वास ही उर्मिल ज्वेलर्स की सबसे बड़ी ताकत है। कंपनी भविष्य में भी गुणवत्ता और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी।
उर्मिल ज्वेलर्स की आठवीं शाखा का शुभारंभ रामनगर–मंडोली क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यावसायिक गतिविधियों का संगम रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते कार्यक्रम पूरे दिन चर्चा में रहा।


