Saturday, September 26, 2026
Google search engine
HomeDelhiमालवीय नगर अग्निकांड: घायलों से मिलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मृतकों के परिजनों...

मालवीय नगर अग्निकांड: घायलों से मिलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख मुआवजे की घोषणा

नई दिल्ली: मालवीय नगर के गेस्ट हाउस में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने सोमवार को साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा डॉक्टरों से उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर घायलों के उपचार का खर्च वहन करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि सभी मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा मिल सके।

 

हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹10 लाख की अनुग्रह राशि (एक्स-ग्रेशिया) देने की घोषणा की गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मृतकों के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक निवास तक पहुंचाने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

गौरतलब है कि मालवीय नगर के गेस्ट हाउस में लगी आग में कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments