Monday, August 24, 2026
Google search engine
HomeDelhi8 साल का इंतजार खत्म: हर्ष विहार के 36 परिवारों को मिला...

8 साल का इंतजार खत्म: हर्ष विहार के 36 परिवारों को मिला बिजली कनेक्शन

दिल्ली के हर्ष विहार A-3 क्षेत्र के 36 परिवारों का वर्षों पुराना इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया। वर्ष 2018 से बिजली कनेक्शन की प्रतीक्षा कर रहे इन परिवारों को अब नए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिजली सुविधा मिलने के बाद परिवारों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ दिखाई दी।

जन सुनवाई के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्या को सरकार के समक्ष रखा था। शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए गए और मिशन मोड में काम करते हुए इलाके में ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराया गया। इसके बाद बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेज की गई।

इस अवसर पर परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया गया कि दिल्ली सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और बुनियादी सुविधाओं को हर घर तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने बिजली जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार और संबंधित विभागों का आभार व्यक्त

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments