HomeEntertainmentलॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ को मिली शानदार समीक्षाएं; अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों...

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ को मिली शानदार समीक्षाएं; अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों ने की भारत की भव्य फिल्म की जमकर तारीफ

नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ की पहली समीक्षाएं लॉस एंजिल्स से सामने आ गई हैं। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों और रिव्यू करने वालों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। समीक्षकों ने फिल्म के शानदार विजुअल्स, भव्य स्तर और दर्शकों को बांधे रखने वाले सिनेमाई अनुभव की जमकर तारीफ की है।

लॉस एंजिल्स में हुए ग्लोबल प्रीमियर के बाद कई समीक्षकों ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं। फिल्म को 10 में से 9 तक की रेटिंग मिली है। ‘स्क्रीन्ड एंड स्कोर्ड’ ने फिल्म को 10 में से 9 अंक देते हुए इसे एक “असाधारण सिनेमाई अनुभव” बताया और दोबारा देखने की उत्सुकता भी जाहिर की। वहीं, ‘रामाज़ स्क्रीन’ ने भी फिल्म को 10 में से 9 अंक दिए। उन्होंने इसे “शानदार” और “इस साल के सबसे यादगार सिनेमाई अनुभवों में से एक” बताया। साथ ही इसे एक “भव्य सिनेमाई प्रस्तुति” भी कहा।

‘स्क्रीनरेंट’ ने फिल्म को 10 में से 7 अंक दिए। उनके मुताबिक, ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ शानदार विजुअल्स वाली एक बेहतरीन महागाथा है, जिसे बड़े से बड़े पर्दे पर देखना बिल्कुल बनता है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर पब्लिकेशन ‘इंडीवायर’ ने भी फिल्म को 10 में से 7 रेटिंग दी। उनके रिव्यू का शीर्षक था, ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड रिव्यू: भारत की राष्ट्रीय महागाथा को मिला भव्य सिनेमाई रूप।’ इस रिव्यू में फिल्म के बड़े स्तर और शानदार सिनेमाई प्रस्तुति की सराहना की गई।

इन शानदार शुरुआती प्रतिक्रियाओं के बीच समीक्षक ‘हू लेट एलिसा आउट’ ने भी फिल्म को लेकर अपनी उत्साह भरी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “रामायण ऐसी फिल्म है, जैसी मैंने आज तक कभी नहीं देखी!”

यह प्रतिक्रिया भारतीय सिनेमा के लिए भी एक महत्वपूर्ण पल है, क्योंकि एक भारतीय फिल्ममेकर की मेहनत और कोशिशों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है और उनकी फिल्म दुनिया भर में चर्चा बटोर रही है। नमित मल्होत्रा भारत की सबसे लोकप्रिय महागाथाओं में से एक ‘रामायण’ को वैश्विक मंच तक पहुंचा रहे हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की बढ़ती महत्वाकांक्षा और दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने वाली कहानियां पेश करने की उसकी क्षमता को दर्शाती है।

लॉस एंजिल्स से आई ये शुरुआती समीक्षाएं नमित मल्होत्रा की इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर एक उत्साहजनक तस्वीर पेश करती हैं। अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों ने फिल्म के भव्य स्तर, शानदार विजुअल्स और थिएटर में देखने के अनुभव की तारीफ की है। ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ पहले ही वैश्विक स्तर पर चर्चा बटोर रही है। इस फिल्म के जरिए भारत की सबसे लोकप्रिय और गौरवशाली गाथाओं में से एक को भव्य सिनेमाई अंदाज में दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments