Wednesday, September 23, 2026
Google search engine
HomeNationalदेश राज्यों से बड़ी खबरे.....

देश राज्यों से बड़ी खबरे…..

1 पीएम मोदी की क्लास में कैबिनेट मिनिस्टर्स, आज काम का प्रेजेंटेशन, कल रिव्यू, फिर बनेगा रिपोर्ट कार्ड; 2021 में ऐसे 5 शिविर हुए थे

2 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट का फैसला बंटा, एक जज केस पांच जजों की बेंच को भेजने के पक्ष में, दूसरे ने विरोध किया

3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

4 ‘SIR पर सभी फैसले सहमति से हुए’, चुनाव आयुक्तों में मतभेद के आरोपों पर ECI ने जारी किया बयान

5 काम में मतभेद तो होते रहते हैं’: विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- सभी फैसले मिलकर लेते हैं

6 चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों पर उठ रहे सवालों के बीच आयोग ने कहा है कि उसके सभी फैसले नियम और कानून के तहत लिए गए हैं। आयोग ने आंतरिक टिप्पणियों को सामान्य प्रक्रिया बताया और कहा कि पिछले एक साल के सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए। आयोग ने मामले पर क्या सफाई दी?

7 सिर्फ तीनों चुनाव आयुक्त ही नहीं, बल्कि आयोग के अधिकारी भी चुनावी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दे सकते हैं। आयोग ने कहा कि निर्वाचन आयुक्तों की ओर से दिए गए सुझावों का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को और बेहतर बनाना था। इसलिए किसी आंतरिक टिप्पणी या सुझाव को सीधे संस्थागत मतभेद के तौर पर देखना पूरी तस्वीर नहीं दिखाता।

8 टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे’: राहुल का आरोप- बीजेपी, आरएसएस और चुनाव आयोग देशद्रोह कर रहे, न्याय जरूर होगा

9 राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं चुनाव आयोग और उनके अधिकारियों को साफ कह रहा हूं। आप जो कर रहे हो, गलत कर रहे हो। ये देश के खिलाफ है। ये मत भूलिए, जब टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे बचने वाले नहीं हो। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट पर लिखा कि वोट की चोरी भारत के लोगों के खिलाफ एक अपराध है।

10 चुनाव आयोग में कथित मतभेदों की खबर के बाद विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शरद पवार की पार्टी ने सर्वदलीय बैठक की मांग की है। अखिलेश यादव ने लोकतंत्र पर सवाल उठाए, केजरीवाल ने कार्रवाई की मांग की और वाम दलों ने हटाने की मांग रखी।

11 BJP ने राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां कीं, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा का जिम्मा; राजस्थान में संजय भाटिया, एमपी में बिप्लब देव को चार्ज,राम माधव के पास उत्तराखंड, सुनील बंसल को बंगाल

12 ‘धन ही सब कुछ नहीं’: राष्ट्रपति मुर्मू ने छात्रों को सेवा का बताया महत्व, कहा- देश और समाज के हित को रखें ऊपर

13 मेघालय में 8 UDP विधायक भाजपा में शामिल, BJP विधायक 2 से बढ़कर 10 हुए; राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी

14 MP में नो-UPI डे, QR स्कैनर पर काला कपड़ा, ₹2,000 से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट नहीं ले रहे; व्यापारी बोले- हिडन एजेंडा चला रही सरकार

15 27 सितंबर को रविवार के दिन भी बैंक खुले रहेंगे, देशभर में 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला; RBI ने दी मंजूरी

16 बंगाल की खाड़ी में बारिश का मजबूत सिस्टम बन रहा, आज रात आंध्र-ओडिशा तट से टकराएगा; MP-बिहार में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मई जैसी गर्मी

17 एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल, मीराबाई ने सिल्वर दिलाया; रोशिबिना वुशु के फाइनल में पहुंचीं

18 सेंसेक्स 299 अंक चढ़कर 74,828 पर बंद, निफ्टी भी 118 अंक ऊपर 23,441 पर पहुंचा, बैंकिंग और FMCG शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही

19 न्यूयॉर्क में अमेरिका-ईरान के बीच 3 घंटे बातचीत, ईरान की शर्त- अमेरिका दबाव घटाए तो होर्मुज खोलने तैयार; ट्रम्प बोले- फिर मिलेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments