Friday, October 9, 2026
Google search engine
HomeDelhiदिल्ली-एनसीआर की 171 रामलीलाएं रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 की दौड़ में

दिल्ली-एनसीआर की 171 रामलीलाएं रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 की दौड़ में

नई दिल्ली। मीडिया प्रेस क्लब की ओर से आयोजित रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 के लिए दिल्ली-एनसीआर के 18 जिलों की 171 रामलीलाओं ने आवेदन किया है। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से सबसे अधिक प्रविष्टियां मिली हैं। मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक लालवानी के अनुसार, 11 अक्टूबर को पहले चरण में वरिष्ठ पत्रकार रामलीलाओं का अवलोकन करेंगे। इसके बाद 12 से 15 अक्टूबर तक चयनित रामलीलाओं का प्रत्यक्ष मूल्यांकन होगा।

मुख्य निर्णायक संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज होंगे, जबकि पंडित भुवन्यु शर्मा विशेष निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। 18 अक्टूबर को पुरस्कार की ब्रांड एंबेसडर एवं फिल्म अभिनेत्री सिमरन आहूजा चयनित रामलीला समितियों को सम्मानित करेंगी। इस पहल के तहत 30 से अधिक रामलीला आयोजक अपनी कमेटियों के साथ मीडिया प्रेस क्लब के सदस्य बनकर उत्तराखंड के धनोल्टी स्थित सुरकंडा देवी मंदिर के दर्शन भी करेंगे। पुरस्कार का उद्देश्य रामलीला परंपरा, भारतीय संस्कृति और धार्मिक-सामाजिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments