Friday, April 24, 2026
spot_img
HomeBlogIRS अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने किया RO वॉटर कूलर का उद्घाटन,...

IRS अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने किया RO वॉटर कूलर का उद्घाटन, छात्राओं को मिली शुद्ध पेयजल सुविधा

 

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत न्यू सीमापुरी स्थित एमसीडी गर्ल्स स्कूल नंबर 1152068, सुंदर नगरी वार्ड में छात्राओं के लिए शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर वॉटर कूलर एवं RO प्यूरीफायर के स्थापना कार्य का उद्घाटन IRS अधिकारी एवं NFL के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) अमित कुमार शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में निगम पार्षद श्रीमती मोहिनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस पहल के तहत स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को अब स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

अमित कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज और संस्थाओं की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि NFL भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देता रहेगा।

स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments