देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड के सपूत, पद्मश्री सम्मान से अलंकृत एवं भारतीय निशानेबाजी जगत के गौरव जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने शोक संदेश में कहा कि जसपाल राणा ने अपनी असाधारण प्रतिभा, ऐतिहासिक उपलब्धियों और समर्पण से भारतीय निशानेबाजी को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। खेल जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने न केवल स्वयं अनेक कीर्तिमान स्थापित किए, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित कर देश के लिए उत्कृष्ट प्रतिभाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका निधन खेल जगत, उत्तराखंड और पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
- मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


