गौतम बुद्ध नगर में सीएसआर पहल के तहत जागरूकता, स्क्रीनिंग और उपचार तक पहुंच को मजबूत किया जाएगा
नोएडा, ( सचिन शर्मा ) मेगमीट इलेक्ट्रिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और मेडिवेज हेल्थ फाउंडेशन ने गौतम बुद्ध नगर में महिलाओं के लिए “कॉम्प्रिहेंसिव प्रिवेंटिव हेल्थ आउटरीच एंड सर्जिकल सपोर्ट” पहल शुरू करने के लिए रणनीतिक सीएसआर साझेदारी की है। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता, शुरुआती जांच, उचित चिकित्सा मार्गदर्शन और आवश्यकता पड़ने पर समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। इस पहल के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को जागरूकता, जांच, नेविगेशन और उपचार के चार चरणों में आगे बढ़ाया जाएगा। कम्युनिटी लेवल पर स्वास्थ्य जागरूकता और उपयुक्त स्क्रीनिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। जरूरत के अनुसार मैमोग्राफी और पैप/एचपीवी स्क्रीनिंग जैसी सुविधाओं के साथ महिलाओं को आगे की चिकित्सा प्रक्रिया और उपचार तक पहुंचने में सहायता दी जाएगी।
मेगमीट इलेक्ट्रिकल इंडिया के सीनियर मैनेजर (HR) चेतन शर्मा ने कहा, “सीएसआर का उद्देश्य केवल एक एक्टिविटी तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि कम्युनिटी में लोंगटर्म पॉजिटिव चेंज लाना चाहिए। इस साझेदारी के माध्यम से हमारा प्रयास एक ऐसी व्यवस्थित स्वास्थ्य पहल को सहयोग देना है, जिसमें निरंतरता, जवाबदेही और कम्युनिटी इम्पैक्ट को प्राथमिकता दी जाए।”
मेडिवेज हेल्थ फाउंडेशन की सीओओ एकता राठी ने कहा, “स्क्रीनिंग तभी सार्थक होती है, जब महिला को यह पता हो कि इसके बाद क्या करना है। हमारा उद्देश्य जागरूकता से जांच और जांच से सही चिकित्सा मार्ग तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर उपचार तक स्वास्थ्य यात्रा को प्रभावी बनाना है।”
यह साझेदारी सीएसआर के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को केवल कैंप और स्क्रीनिंग तक सीमित रखने के बजाय निरंतर और परिणाम-आधारित देखभाल से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गौतम बुद्ध नगर में यह पहल महिलाओं के लिए एक संरचित कम्युनिटी हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने का प्रयास करेगी।


