Friday, August 28, 2026
Google search engine
HomeDelhiरक्षा बंधन पर दिखी 20 साल पुरानी भाई-बहन की अनमोल मोहब्बत, ब्रह्माकुमारी...

रक्षा बंधन पर दिखी 20 साल पुरानी भाई-बहन की अनमोल मोहब्बत, ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन जी ने पत्रकार शाहज़ाद अहमद को बांधी राखी

नई दिल्ली: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सीताराम बाजार सेंटर की ब्रह्माकुमारी बहन सुनीता ने पत्रकार शाहज़ाद अहमद को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिसाल पेश की। इस दौरान आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना देखने को मिली।

इस अवसर पर पत्रकार शाहज़ाद अहमद ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहन सुनीता के साथ उनका यह रिश्ता आज का नहीं, बल्कि उनके पिता के समय से चला आ रहा है। इस रिश्ते को करीब 20 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में यह रिश्ता प्रेम, विश्वास, सम्मान और आत्मीयता के साथ लगातार मजबूत हुआ है।

शाहज़ाद अहमद ने कहा, “ब्रह्माकुमारी बहनों का मेरे प्रति जो प्रेम, मोहब्बत और इज्जत है, वह मेरे लिए बेहद अनमोल है। यह मेरी जिंदगी की बेहतरीन नेमतों में से एक है, जो मुझे खुदा की तरफ से मिली है।”

उन्होंने कहा कि वह उन तमाम लोगों से मोहब्बत और उनका सम्मान करते हैं, जो इंसानियत को सबसे ऊपर रखते हैं और हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के एक नजर से देखते हैं।उनके लिए रिश्तों की खूबसूरती आपसी सम्मान, प्रेम और इंसानियत में है।

रक्षा बंधन के इस अवसर पर शाहज़ाद अहमद ने कहा कि यह पर्व केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चले आ रहे इस आत्मीय रिश्ते को वह अपने लिए एक अनमोल धरोहर मानते हैं।

इस मौके पर ब्रह्माकुमारी बहन सुनीता और पत्रकार शाहज़ाद अहमद ने एक-दूसरे के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments