HomeNewsशाह रुख खान के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, फिल्म ‘किंग’ का...

शाह रुख खान के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ एक्शन और दमदार डायलॉग्स की झलक देखने को मिलती है।

गाने की शुरुआत शाह रुख खान के प्रभावशाली संवाद से होती है, “मैं कातिल नहीं, आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका, और वो आशिक ही क्या जो दिल चीर न दे।” वहीं, गाने के अंत में उनका एक और दमदार डायलॉग फिल्म के एक्शन और रोमांच की ओर इशारा करता है।

‘तू मिल जाए’ को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने में अरिजीत सिंह की आवाज और माधुबंती बागची का योगदान है। अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार एड शीरन ने इसमें अंग्रेजी रैप लिखा है। गाने की कोरियोग्राफी पीयूष-शाजिया ने की है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स कर रहे हैं। ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गाने की रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments