Saturday, September 5, 2026
Google search engine
HomeNationalआज देश दुनिया की बड़ी खबरें

आज देश दुनिया की बड़ी खबरें

*1* शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षकों से देश की आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक ऐसी पीढ़ी तैयार करें, जो वैज्ञानिक सोच विकसित करे और मानव कल्याण के लिए काम करे। राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों में देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्र प्रथम की भावना पैदा करने पर भी जोर दिया

*2* मोदी ने पूछा- पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें, महिला टीचर का जवाब- कॉन्फिडेंस चाहिए; पीएम की राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से मुलाकात

*3* पीएम मोदी ने कहा कि अगर मैं आपका विद्यार्थी होता और एक कुशल वक्ता बनना चाहता, तो आप मुझे क्या सुझाव देतीं? मुझे क्या करना चाहिए? इस सवाल के जवाब में अध्यापिका ने कहा कि आपको पहले कॉन्फिडेंस होना है। इसके बाद वहां मौजूद सभी शिक्षिक हंसने लगे। इस खुशनुमा माहौल में पीएम मोदी भी हंसने लगे। इसके बाद शिक्षिका ने कहा हंसते हुए कहा कि सर, आपका इतना औरा देखकर मेरा औरा ही डाउन हो गया

*4* शिक्षक दिवस: अमित शाह समेत कई नेताओं ने डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, राहुल बोले- छात्रों को मिले समान अवसर

*5* अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘शिक्षक दिवस पर मैं उन शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने ज्ञान की खोज में छात्रों की पीढ़ियों का मार्गदर्शन कर भारत की निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। साथ ही मैं दार्शनिक और राजनेता भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनको उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनकी अमूल्य विरासत ज्ञान-समृद्ध भारत के निर्माण के लिए हमारे लिए प्रेरणा की एक शाश्वत ज्योति के समान है।

*6* देश के 48 टीचर्स को नेशनल अवॉर्ड, महाराष्ट्र के वैभव ने वीडियो बनाकर मैथ्स आसान की; राजस्थान के दिव्येंदु ने पेड़ों पर QR कोड लगाकर पढ़ाया

*7* स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने का विरोध, संसद मार्ग थाने के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; CJP के धरने के बाद पुलिस ने पकड़ा था

*8* लद्दाख में फिर आंदोलन की चेतावनी, 9 सितंबर को गृह मंत्रालय से बातचीत, वांगचुक बोले- मांगें नहीं मानीं तो पदयात्रा करेंगे

*9* तमिलनाडु में फोन बैन होने से युवा मंदिरों से दूर, श्रद्धालु 20% तक घटे; 52 मंदिरों में 1 सितंबर से मोबाइल पर रोक

*10* अजित पवार की मौत को लेकर उनके परिवार में मतभेद उभर रहे हैं। दरअसल रोहित पवार ने सुनेत्रा पवार के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ सत्ता में रहने का क्या मतलब। इसके साथ ही एफआईआर दर्ज न करने पर भी सवाल उठाया।

*11* कपास के भाव में मजबूती : MSP से ऊपर पहुंचे दाम, नई फसल की आवक के बीच नवंबर से बाजार में बढ़ेगी हलचल, रामानुज दास बूब के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूदा रुझान को देखते हुए कपास के भाव आगे भी MSP से ऊपर बने रह सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ICE कॉटन फ्यूचर्स का भाव करीब 87 सेंट प्रति पाउंड चल रहा है, जो मंगलवार के करीब 93 सेंट से नीचे है।

*12* रायचूर के कपास खरीद एजेंट रामानुज दास बूब ने बिजनेस लाइन को बताया कि रायचूर, बेल्लारी, आदोनी और येम्मिगनूर जैसे बाजारों में कच्चे कपास का भाव ₹9,200 से ₹9,500 प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है। भाव कपास में नमी की मात्रा के आधार पर तय हो रहे हैं।

*13* फरवरी 2027 तक रहेगा अल नीनो का असर, भारत में तापमान बढ़ने और मानसूनी बारिश कम होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अल नीनो के प्रभाव से अगस्त में बारिश 16% कम रही और यह रिकॉर्ड सबसे गर्म अगस्त रहा। सितंबर में बारिश कम रहने की संभावना है। जलवायु विशेषज्ञों का कहना है कि इससे उत्तर भारत में सर्दियों का मौसम छोटा हो सकता है और रबी की फसलों पर गर्मी का संकट बढ़ सकता है।

*14* LIC हाउसिंग फाइनेंस धोखाधड़ी मामला, CBI ने सुभाष चंद्र समेत अन्य पर 1,322 करोड़ रुपए के आरोप में केस दर्ज किया

*15* अमेरिका ने ईरान के तेल टैंकर पर किया हमला, खार्ग द्वीप के पास गिराईं चार मिसाइलें

*16* नेपाल त्रासदी के बीच चमत्कार: 10 दिन से मलबे में फंसी 60 साल की महिला निकली जिंदा, चीनी नागरिक भी मिला जीवित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments