उत्तर पूर्वी दिल्ली 12 सितंबर / भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्तर पूर्वी जिला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक चौधरी का कार्यालय में जाकर देवी दीपिका चंदेल पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा ने अंग वस्त्र साल उढाकर भव्य स्वागत किया
इस मौके पर देवी दीपिका चंदेल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे बड़े भाई दीपक चौधरी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ऐसे जुझारू नेता है जो देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के विजन को साकार करेंगे और उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और ऊंचाइयों पर जाएगी
दीपक चौधरी सबको अपने साथ लेकर चलते हैं और सभी का सम्मान करते हैं उनके नेतृत्व में जिला के तमाम पार्टी कार्यकर्ता नौजवान उनके साथ कंधे से करना मिलकर काम करेंगे और पार्टी संगठन को और अत्यधिक मजबूत करेंगे


