Monday, September 14, 2026
Google search engine
HomeBusiness2.5 प्रतिशत मेकिंग चार्ज को लेकर गंगा ज्वेलर्स में बढ़ी ग्राहकों की...

2.5 प्रतिशत मेकिंग चार्ज को लेकर गंगा ज्वेलर्स में बढ़ी ग्राहकों की भीड़, बिंदु दारा सिंह और मासूम शर्मा की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह

शाहदरा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इसी बीच शाहदरा के रामनगर स्थित गंगा ज्वेलर्स में पिछले कई दिनों से ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। खासतौर पर ढाई प्रतिशत मेकिंग चार्ज की पेशकश ग्राहकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

सोमवार को भी गंगा ज्वेलर्स का शोरूम ग्राहकों से भरा नजर आया। सुबह फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह के शोरूम पहुंचने की जानकारी मिलते ही उन्हें देखने और उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राहक शोरूम में मौजूद रहे।

वहीं शाम के समय मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के पहुंचने की घोषणा होते ही माहौल और उत्साहपूर्ण हो गया। उन्हें देखने और सुनने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ शोरूम के बाहर भी नजर आई।

गंगा ज्वेलर्स की ओर से गणेश चतुर्थी और आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए ढाई प्रतिशत मेकिंग चार्ज की पेशकश की जा रही है। ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए मेकिंग चार्ज में यह पेशकश खरीदारी का एक अवसर मानी जा रही है। त्योहारों के साथ आगे नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे पर्व आने वाले हैं, ऐसे में आभूषण बाजार में भी खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

शोरूम में लगातार बढ़ रही ग्राहकों की आवाजाही से साफ है कि त्योहारी खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह है। गंगा ज्वेलर्स में ग्राहकों की भीड़ और फिल्म व संगीत जगत से जुड़े चेहरों की मौजूदगी ने दिनभर माहौल को खास बनाए रखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments