HomeDelhiलाल किले में दिखाई गई डिस्लेक्सिया पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘What Is...

लाल किले में दिखाई गई डिस्लेक्सिया पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘What Is Dyslexia?’, जागरूकता और समावेशिता का दिया संदेश

नई दिल्ली,डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के समापन के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले में शॉर्ट फिल्म ‘What Is Dyslexia?’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस पहल के माध्यम से डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे प्रभावित बच्चों एवं व्यक्तियों की विशेष क्षमताओं को पहचानने का संदेश दिया गया।

J.K. Cement Ltd. की परोपकारी शाखा JKC Foundation की पहल ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक ने Orkids Foundation के साथ मिलकर इस विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। फिल्म का निर्माण वैश्विक संस्था Made By Dyslexia ने किया है, जो डिस्लेक्सिया से जुड़े सफल व्यक्तियों के नेतृत्व में संचालित होती है। फिल्म को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रदर्शित किया गया।

यह स्क्रीनिंग लाल किले के साउंड एंड लाइट शो के दौरान आयोजित हुई, जिसे लाल किले के स्मारक मित्र Dalmia Bharat ने Sabhyata Foundation के सहयोग से विकसित किया है। कार्यक्रम में ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक के संस्थापक डॉ. राघवपत सिंघानिया और श्रीमती सोनम सिंघानिया तथा Orkids Foundation की संस्थापक डॉ. गीत ओबेरॉय सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद और अभिभावक मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. राघवपत सिंघानिया ने कहा कि समावेशी समाज के निर्माण के लिए जागरूकता और समझ विकसित करना जरूरी है। डिस्लेक्सिया को अक्सर सीखने की चुनौती के रूप में देखा जाता है, जबकि यह सोचने और सीखने का एक अलग तरीका भी है। उन्होंने कहा कि लाल किले जैसे ऐतिहासिक स्थल पर फिल्म का प्रदर्शन व्यापक जनसमुदाय तक इस महत्वपूर्ण संदेश को पहुंचाने का अवसर है।

वहीं, Made By Dyslexia की संस्थापक और फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर केट ग्रिग्स ने कहा कि लाल किले में फिल्म का प्रदर्शन उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को डिस्लेक्सिया को नए नजरिए से समझने के लिए प्रेरित करेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments