Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeDelhiएस.बी.के. सिंह ने संभाला दिल्ली पुलिस आयुक्त का पदभार

एस.बी.के. सिंह ने संभाला दिल्ली पुलिस आयुक्त का पदभार

नई दिल्ली एस.बी.के. सिंह ने औपचारिक रूप से दिल्ली पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया। यह समारोह पुलिस मुख्यालय जहां दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्तों, संयुक्त आयुक्तों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

एस.बी.के. सिंह ने संजय अरोड़ा की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 31 जुलाई 2025 को समाप्त हुआ। कार्यभार संभालने के बाद सिंह ने अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।

एस.बी.के. सिंह 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले उन्होंने केंद्रीय बलों तथा कई राज्य पुलिस इकाइयों में अहम पदों पर कार्य किया है। उनके नेतृत्व कौशल और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण के लिए वे चर्चित रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments