Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeDelhiबाल दिवस पर ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ का रचनात्मक आयोजन, उस्ताद रईस...

बाल दिवस पर ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ का रचनात्मक आयोजन, उस्ताद रईस खान ने संगीत से बच्चों को दी स्वच्छता की सीख

नई दिल्ली – बाल दिवस के अवसर पर रेकिट ने अपने प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’(DBSI) के तहत राजधानी दिल्ली में कला, संगीत और मनोरंजन से भरपूर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। जागरण पहल और पीवीआर नेस्ट के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर प्लाज़ा सिनेमा में हुआ, जिसमें 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही प्रसिद्ध राजस्थानी लोक कलाकार उस्ताद रईस खान की लाइव प्रस्तुति, जिसने बच्चों को संगीत के माध्यम से स्वच्छता और हाथ धोने जैसी स्वस्थ आदतों के प्रति जागरूक किया। उस्ताद रईस खान 2022 से डेटॉल अभियान से जुड़े हैं और भारत का पहला स्वच्छता-थीम आधारित एल्बम “लोक म्यूजिक फॉर अ स्वस्थ इंडिया” भी लॉन्च कर चुके हैं।

200 से अधिक छात्रों की सहभागिता, विभिन्न स्कूलों से बच्चों की उपस्थिति
कठपुतली शो, लोक संगीत, गेमिंग ज़ोन और इंटरैक्टिव गतिविधियों के जरिए स्वच्छता जागरूकता
अभियान ने 11 वर्षों में 10 लाख स्कूलों तक पहुंच बनाई
स्कूल अनुपस्थिति में 39% कमी
और 38 अरब से अधिक हाथ धोने के अवसर सुनिश्चित किए गए

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार बाल्यान,
सीआईईटी-एनसीईआरटी के डॉ. नीलकंठ कुमार और हिंदू कॉलेज की डॉ. प्रियंका यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

नागौरी घराने द्वारा प्रस्तुत कठपुतली नाटक ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व मनोरंजक ढंग से समझाया। वहीं, हाइजीया गेमिंग ज़ोन और अन्य गतिविधियों ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाया।

रेकिट के दक्षिण एशिया, MENARP और अफ्रीका के निदेशक रवि भटनागर ने कहा कि—“बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि हम बचपन से ही उनमें स्वच्छ आदतें विकसित करें, तो विकसित भारत 2047 का सपना साकार हो सकता है।”

पीवीआर-आईनॉक्स की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपा मेनन ने कहा कि—“सिनेमाघर सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का मंच भी बन सकते हैं। यह पहल उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।”

जागरण पहल के निदेशक साहिल तलवार ने इसे समुदाय आधारित स्वच्छता परिवर्तन का एक प्रभावी माध्यम बताया।

अभियान लोगों से अपील कर रहा है कि वे स्वच्छता की जिम्मेदारी अपने घर से ही शुरू करें और [www.banegaswasthindia.com](http://www.banegaswasthindia.com) पर जाकर स्वच्छता की शपथ लेकर इस राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा बनें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments