Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeDelhiनई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026: 10 से 18 जनवरी तक, पहली...

नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026: 10 से 18 जनवरी तक, पहली बार मुफ्त प्रवेश, भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित थीम

नई दिल्ली, दुनिया के सबसे बड़े बी2सी पुस्तक मेले नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर (NDWBF) 2026 का 53वां संस्करण 10 से 18 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस बार पहली बार आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। मेले का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT), भारत द्वारा शिक्षा मंत्रालय के तहत किया जा रहा है, जबकि इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) सह-आयोजक है।

नौ दिनों तक चलने वाले इस मेले में 35 से अधिक देशों के 1000 से ज्यादा प्रकाशक, 600 से अधिक कार्यक्रम,1000+ वक्ता भाग लेंगे और 20 लाख से अधिक आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है। मेले का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे, जिसमें कतर और स्पेन के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

इस वर्ष मेले की थीम “भारतीय सैन्य इतिहास: शौर्य और विवेक @75”रखी गई है, जो स्वतंत्रता के बाद से देश की रक्षा, एकता और राष्ट्र निर्माण में भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान को नमन करती है। थीम पवेलियन लगभग 1000 वर्ग मीटर में फैला होगा, जिसमें 500 से अधिक पुस्तकें, प्रदर्शनी, पोस्टर, डॉक्यूमेंट्री और इंस्टॉलेशन शामिल होंगे। आकर्षण के रूप में अर्जुन टैंक, आईएनएस विक्रांत और एलसीए तेजस के प्रतिरूप, 21 परमवीर चक्र विजेताओं को श्रद्धांजलि और 1947 से लेकर हालिया सैन्य अभियानों पर विशेष सत्र होंगे।

कतर गेस्ट ऑफ ऑनर कंट्री और स्पेन फोकस कंट्री होगा। इसके अलावा फ्रांस, जापान, रूस, पोलैंड, ईरान, कजाखस्तान, हंगरी, चिली सहित कई देशों की भागीदारी रहेगी। पहली बार दुनिया के प्रमुख 10 अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेलों के निदेशक भी NDWBF में शामिल होंगे।

मेले में पियूष मिश्रा, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, कैलाश सत्यार्थी, रिकी केज सहित कई प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक हस्तियां भाग लेंगी। शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के बैंड, कवि सम्मेलन और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
हॉल-6 में बच्चों के लिए ‘किड्ज़ एक्सप्रेस’ok पवेलियन में कहानी-कथन, थिएटर, कला एवं रचनात्मक गतिविधियां होंगी। वहीं राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय के माध्यम से 6000 से अधिक मुफ्त ई-बुक्स उपलब्ध कराई जाएंगी।

हॉल 2:भारतीय भाषा प्रकाशक एवं लेखक मंच
हॉल 3:भारतीय भाषा प्रकाशक एवं राइट्स टेबल
हॉल 4: गेस्ट ऑफ ऑनर, फोकस कंट्री एवं अंतरराष्ट्रीय पवेलियन
हॉल 5:थीम पवेलियन, लेखक कॉर्नर एवं ट्रेड पब्लिशर्स
हॉल 6:बाल पवेलियन एवं शैक्षणिक/आध्यात्मिक पुस्तकें

मुफ्त प्रवेश, विशाल अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और विविध कार्यक्रमों के साथ नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 देश में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने वाला एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक आयोजन साबित होने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments