Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentगुरुदेव श्री श्री रवि शंकर से मिले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, बोले— ‘व्हाइट...

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर से मिले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, बोले— ‘व्हाइट भारत की गौरवगाथा है’

मुंबई(जीतेन्द्र शर्मा): भारतीय सिनेमा के ब्लॉकबस्टर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने मुंबई में वैश्विक आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर से एक खास और विचारोत्तेजक मुलाकात की। निर्माता महावीर जैन के साथ हुई इस भेंट में सिद्धार्थ आनंद ने अपनी आगामी अंतरराष्ट्रीय थ्रिलर फिल्म ‘व्हाइट’ को लेकर गहन चर्चा की। यह मुलाकात न सिर्फ सिनेमा, बल्कि शांति, अहिंसा और भारतीय मूल्यों के वैश्विक प्रभाव पर केंद्रित रही

हालांकि सिद्धार्थ आनंद और गुरुदेव की यह पहली मुलाकात नहीं थी, लेकिन इस बार की बातचीत विशेष रही, क्योंकि इसका केंद्र उनकी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘व्हाइट’ रही, जिसे भारतीय सिनेमा में एक ऐतिहासिक और वैश्विक महत्व की फिल्म माना जा रहा है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म ‘व्हाइट’ कोलंबिया में 52 वर्षों तक चले गृह संघर्ष और उसके अहिंसा व शांति के मार्ग से हुए ऐतिहासिक समाधान की सच्ची कहानी से प्रेरित है। यह फिल्म भारतीय दर्शन और मूल्यों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेगी।

गुरुदेव से मुलाकात के बाद सिद्धार्थ आनंद ने कहा, “कई मायनों में व्हाइट भारत की गौरवगाथा है। आज, जब दुनिया अभूतपूर्व विभाजन से गुजर रही है, यह फिल्म समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यह केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि भारतीय मूल्य और दर्शन वैश्विक स्तर पर कितनी गहराई और शक्ति रखते हैं।”

उन्होंने गुरुदेव के साथ अनुभव साझा करते हुए आगे कहा, “गुरुदेव के साथ बैठना आत्मिक शांति और संतुलन देने वाला अनुभव है। उनकी उपस्थिति हमें उसी शक्ति की याद दिलाती है, जिसे हम व्हाइट के माध्यम से दुनिया के सामने लाना चाहते हैं—शांति की शक्ति।”

फिल्म के बारे में
वैश्विक थ्रिलर व्हाइट को सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि निर्देशन मोंटू बस्सी ने किया है। फिल्म का सह-निर्माण कॉन्शियस स्टूडियोज़, पीसक्राफ्ट पिक्चर्स और ब्रॉडविज़न द्वारा किया गया है। दक्षिण अमेरिका की प्रमुख प्रोडक्शन कंपनी जैगुआर बाइट भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी है।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी नार्कोस फेम जुआन कार्लोस गिल ने की है। कोलंबिया और भारत में व्यापक शूटिंग के बाद व्हाइट को एक ऐसी ऐतिहासिक फिल्म के रूप में देखा जा रहा है, जो भारत के दार्शनिक नेतृत्व को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाएगी। अंग्रेज़ी–स्पैनिश द्विभाषी यह फिल्म वर्ष 2026 में वर्ल्डवाइड रिलीज़ के लिए तैयार है।

यादगार मुलाकात में कई दिग्गज शामिल
20 जनवरी को हुई इस विशेष मुलाकात में सिद्धार्थ आनंद के साथ भारतीय फिल्म और मीडिया जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं। इनमें निर्माता ममता आनंद, ट्रिगर हैप्पी एंटरटेनमेंट नेटवर्क के अमित चंद्रा, स्पाइस पीआर के प्रभात चौधरी, वार्नर म्यूज़िक इंडिया और सार्क प्रमुख जय मेहता, पीवीआर इनॉक्स पिक्चर्स लिमिटेड के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी, व्हाइट रिवर्स मीडिया के श्रेणिक गांधी और मितेश कोठारी, म्यूज़िक सुपरवाइज़र अज़ीम दयानी, हाउस ऑफ़ ऑ इंडिया के पारस कनानी और पेन मरुधर के संजय चातर सहित कई नाम शामिल रहे।

यह मुलाकात न सिर्फ सिनेमा और अध्यात्म का संगम रही, बल्कि वैश्विक शांति के भारतीय दृष्टिकोण को सशक्त रूप से सामने लाने की दिशा में एक अहम कदम भी मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments