Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeHealthकिडनी विशेषज्ञ ने मुफ्त स्वास्थ्य सलाह देकर लोगों को किया जागरूक

किडनी विशेषज्ञ ने मुफ्त स्वास्थ्य सलाह देकर लोगों को किया जागरूक

नई दिल्ली:किडनी से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों और उनकी समय पर रोकथाम को लेकर आत्म योग स्टूडियो में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फोर्टिस हॉस्पिटल के कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. भानु मिश्रा ने लोगों को किडनी स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारियाँ देते हुए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।

डॉ. भानु मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि किडनी की बीमारियाँ अक्सर शुरुआती दौर में बिना लक्षण के बढ़ती हैं, जिससे समय पर पहचान नहीं हो पाती। उन्होंने बताया कि किडनी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने और शरीर के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने, संतुलित आहार लेने, नियमित जांच कराने और तनाव से दूर रहने की सलाह दी।

उन्होंने मधुमेह, उच्च रक्तचाप, शारीरिक निष्क्रियता और दर्द निवारक दवाओं के अत्यधिक सेवन को किडनी रोग के प्रमुख कारण बताया। साथ ही जिन लोगों के परिवार में किडनी रोग का इतिहास है, उन्हें समय-समय पर जांच कराने पर विशेष जोर दिया।

आत्म योग स्टूडियो की निधि मत्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा और योग को जोड़कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उनका मानना है कि जागरूकता और नियमित अभ्यास से कई बीमारियों से बचाव संभव है।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने किडनी स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे। इस जागरूकता कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्या झा की विशेष भूमिका रही। उन्होंने 50 से 60 महिलाओं को कार्यक्रम में आमंत्रित कर सभी को डॉक्टर से निःशुल्क स्वास्थ्य सलाह उपलब्ध करवाई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments