Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeDelhiसंत रविदास जयंती पर करोलबाग में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

संत रविदास जयंती पर करोलबाग में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की पूजा-अर्चना, कहा—समता और मानव मूल्यों के प्रतीक हैं गुरु रविदास

नई दिल्ली, 1 फरवरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने रविवार को करोलबाग स्थित श्री गुरु रविदास विश्रामधाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वे स्थानीय महिलाओं के सत्संग में भी शामिल हुए और मंदिर की आगंतुक पुस्तिका में संत रविदास समाज के नाम संदेश लिखा।

इस अवसर पर श्री नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय संत परंपरा में गुरु रविदास जी भक्ति, समता और मानव मूल्यों के ध्वजवाहक हैं। उन्होंने अपनी वाणी और विचारों से जाति-भेद, ऊँच-नीच और अन्याय का विरोध करते हुए प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया। सामाजिक समरसता और सद्भावना का जो दीप उन्होंने प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के मार्ग को सदैव प्रकाशमान करता रहेगा।

मंदिर प्रबंधन समिति एवं दिल्ली भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत-अभिनंदन करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।

कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्या, राष्ट्रीय मीडिया सहप्रमुख श्री संजय मयूख, दिल्ली सरकार के मंत्री श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, पूर्व मंत्री श्री राजकुमार आनंद सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments