Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeDelhiफरार चल रहा शातिर लुटेरा स्पेशल स्टाफ के हत्थे चढ़ा, 15 से...

फरार चल रहा शातिर लुटेरा स्पेशल स्टाफ के हत्थे चढ़ा, 15 से ज्यादा मामलों में रहा है शामिल

 

दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हथियार के बल पर लूट के एक मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को एक पुख्ता सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर धीरज के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम ने जेपीसी अस्पताल के पास से आरोपी को दबोच लिया। टीम में सब-इंस्पेक्टर हिमांशु व प्रमोद, हेड कांस्टेबल सचिन व प्रशांत तथा कांस्टेबल नवीन शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ उर्फ पारो उर्फ ढक्कन (32 वर्ष) पुत्र मोहम्मद असलम, निवासी ब्रह्मपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी एक सशस्त्र लूट के मामले में एफआईआर संख्या 236/25 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल की। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि आरिफ एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और घर में घुसपैठ जैसे गंभीर मामलों सहित 15 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments