Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeDelhiसेंट्रल डिस्ट्रिक अवैध हुक्का बार पर नबी करीम पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

सेंट्रल डिस्ट्रिक अवैध हुक्का बार पर नबी करीम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार, 10 नाबालिग बच्चों को बचाया

डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक अनंत मित्तल ने बताया कि मध्य जिला दिल्ली पुलिस के तहत थाना नबी करीम पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 14 लोगों को पकड़ा गया, जबकि मौके से 10 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया।

पुलिस के अनुसार 08/09 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात गुप्त सूचना मिली कि लक्ष्मणपुरी, नबी करीम की एक संकरी गली में स्थित रिहायशी भवन में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शिव करण सिंह (इंस्पेक्टर, लॉ एंड ऑर्डर) के नेतृत्व में एसआई विपुल, एचसी जगरोसन, एचसी महेश, कांस्टेबल महेंद्र, कांस्टेबल अनिल और कांस्टेबल विमल की टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान भवन के ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल से कुल 23 लोग हुक्का पीते हुए पाए गए। इनमें से 10 नाबालिग बच्चे थे। मौके से 6 हुक्का सेट, वाटर पाइप और अन्य हुक्का उपकरण बरामद किए गए।

जांच के दौरान अवैध हुक्का बार के संचालक मोहम्मद रब्बानी (27 वर्ष), निवासी अमरपुरी, नबी करीम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने कर्ज लेकर 07 फरवरी 2026 को यह हुक्का बार शुरू किया था और अधिक मुनाफे के लिए नाबालिगों को भी प्रवेश और हुक्का सेवन की अनुमति देता था।

थाना नबी करीम में FIR संख्या 92/2026 दिनांक 09.02.2026 दर्ज की गई है। मामला निम्न धाराओं के तहत दर्ज हुआ है:

जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 77/78
COTPA एक्ट की धारा 4/6
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 271

मौके पर पाए गए 13 वयस्कों के खिलाफ COTPA एक्ट की धारा 4 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें BNSS की धारा 35(4) के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रिहायशी इलाकों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों और विशेषकर नाबालिगों को शामिल करने वाले अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। क्षेत्र में बीट स्टाफ को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments