Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeBlogनंद नगरी पुलिस की कार्रवाई: दो झपटमार गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद,...

नंद नगरी पुलिस की कार्रवाई: दो झपटमार गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद, वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त

 

पूर्वी दिल्ली में झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नंद नगरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2026 को थाना नंद नगरी में झपटमारी की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता समीर (25), निवासी तुलसी निकेतन, गाजियाबाद ने बताया कि वह देर रात करीब 2:15 बजे गगन सिनेमा के पास टेंपो पार्क कर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

घटना के संबंध में थाना नंद नगरी में एफआईआर नंबर 122/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर आनंद यादव के नेतृत्व में एएसआई प्रमोद, हेड कांस्टेबल दीपक, रोहित, गौरव और कांस्टेबल विमल व जितेंद्र की टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास से सुराग जुटाए और तकनीकी व स्थानीय इनपुट के आधार पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान तुषार उर्फ टिस्सू (22), निवासी हर्ष विहार, दिल्ली के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली और उसके बताए अनुसार उसके साथी विक्रम (29), निवासी गली नंबर 19, हर्ष विहार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता का छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई यामाहा एमटी मोटरसाइकिल (DL-5SDD-7096) भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी तुषार उर्फ टिस्सू पहले भी हत्या के प्रयास, लूट और चोरी जैसे तीन आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments