नंद नगरी थाना पुलिस ने इलाके में गश्त के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बटन दबाकर खुलने वाला चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक 10 मार्च 2026 की रात करीब 8:35 बजे हेड कॉन्स्टेबल रोहित और कॉन्स्टेबल जितेंद्र इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान नंद नगरी के जिला पार्क के पास सर्विस रोड पर एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता नजर आया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से बटन एक्टिवेटेड चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में उसकी पहचान अर्जुन (27) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी बी-ब्लॉक नंद नगरी, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नंद नगरी थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत एफआईआर नंबर 146/26 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नंद नगरी थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 133/26 (धारा 305 BNS) और मानसरोवर पार्क थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 17/26 (धारा 331(4) BNS) में भी वांछित था।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी और सेंधमारी समेत करीब छह मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।


