Friday, April 24, 2026
spot_img
HomeBlogमां बगलामुखी प्रकटोत्सव पर चावड़ी बाजार में उमड़ी आस्था, सांसद बाँसुरी स्वराज...

मां बगलामुखी प्रकटोत्सव पर चावड़ी बाजार में उमड़ी आस्था, सांसद बाँसुरी स्वराज ने की विशेष पूजा-अर्चना

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। मां बगलामुखी प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार प्रातः नाईवाड़ा, चावड़ी बाजार स्थित प्राचीन श्री मां बगलामुखी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की और देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

मंदिर परिसर सुबह से ही जयकारों, मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद बाँसुरी स्वराज ने कहा कि मां बगलामुखी शक्ति, साहस और शत्रु-विनाश की अधिष्ठात्री देवी हैं। उनकी आराधना से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है तथा भक्तों को विजय, आत्मबल और संरक्षण प्राप्त होता है।

तांत्रिक साधना और दस महाविद्याओं में विशेष स्थान रखने वाली मां बगलामुखी को संकटों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। मान्यता है कि उनकी कृपा से विरोधी शक्तियां शांत होती हैं और जीवन में सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

प्रकटोत्सव के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मां के जयकारों से चावड़ी बाजार का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments