नई दिल्ली। “नारी शक्ति का सम्मान, देश का सच्चा उत्थान!” के उद्घोष के साथ भजनपुरा मंडल में महिला शक्ति वंदन अधिनियम को बाधित करने वाली ओछी राजनीति के खिलाफ महिलाओं का अभूतपूर्व जनसैलाब सड़कों पर उतर आया। गांवड़ी रोड पर आयोजित इस विशाल आक्रोश रैली ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि नारी के अधिकारों और सम्मान पर कोई भी आंच बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रैली में महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि जब-जब विकास की राह में बाधाएं उत्पन्न की जाएंगी, तब-तब मातृशक्ति इसी तरह अपने हक और सम्मान के लिए सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करेगी। पूरे क्षेत्र में जोश, उत्साह और संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस विशाल आक्रोश रैली का नेतृत्व भजनपुरा वार्ड की कर्मठ निगम पार्षद एवं क्षेत्र की मातृशक्ति ने किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री ममता जोशी, मंडल मंत्री चारु कौशिक, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष वंदना सचदेवा, संगीता त्रिपाठी सहित अनेक महिला पदाधिकारियों और क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रैली के दौरान महिलाओं ने नारी सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। यह प्रदर्शन उन शक्तियों के खिलाफ एक सशक्त चेतावनी था, जो महिलाओं के अधिकारों को बाधित करने का प्रयास कर रही हैं।
महिलाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नारी शक्ति अब जाग चुकी है। वह अपने सम्मान, अधिकार और देश के विकास के लिए हर संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाएगी। यह आक्रोश रैली केवल विरोध नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण का एक ऐतिहासिक संदेश बनकर उभरी।
“हम रुकेंगे नहीं, हम झुकेंगे नहीं” के संकल्प के साथ भजनपुरा की मातृशक्ति ने यह साबित कर दिया कि नारी अब हर चुनौती का डटकर सामना करने के लिए तैयार है।


