Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeNationalडोल आश्रम में आध्यात्मिक आस्था का महासंगम, मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं...

डोल आश्रम में आध्यात्मिक आस्था का महासंगम, मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक

अल्मोड़ा, 1 मई 2026। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद स्थित डोल आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन किया और माँ राजेश्वरी का विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

आश्रम पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थापित भव्य श्रीयंत्र और यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र के दर्शन कर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति हुई। मुख्यमंत्री ने बाबा कल्याणदास की साधना और तपस्या की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से डोल आश्रम आज वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक चेतना का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डोल आश्रम धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति की तलाश में पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चारधाम यात्रा में हर वर्ष बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या प्रदेश में विकसित हो रही बेहतर सुविधाओं और व्यवस्थाओं का प्रमाण है।

  • इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments