ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने लॉन्च किया ‘रिज़र्व्ड एक्सपीरियंसेज़’, फ्लेवर को मिला नया मल्टी-सेंसरी आयाम
गुरुग्राम ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने ‘ब्लेंडर्स प्राइड रिज़र्व्ड एक्सपीरियंसेज़’ नाम से एक नए सांस्कृतिक प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य फ्लेवर को केवल स्वाद तक सीमित न रखते हुए उसे देखने, सुनने, महसूस करने और पूरी तरह अनुभव करने का नया तरीका प्रस्तुत करना है।
कंपनी द्वारा शुरू किया गया यह प्लेटफॉर्म देश के प्रमुख शहरों चंडीगढ़,गुरुग्राम,जयपुर और कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न बाजारों में 10 से अधिक एक्टिवेशन भी किए जाएंगे, जिनके जरिए उपभोक्ताओं को फ्लेवर का इमर्सिव और प्रीमियम अनुभव मिलेगा।
‘रिज़र्व्ड इन एवरी सेंस’ थीम पर आधारित यह पहल आधुनिक उपभोक्ताओं की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। आज लोग ऐसे अनुभव चाहते हैं जो केवल उत्पाद तक सीमित न होकर भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव भी पैदा करें। इसी सोच के तहत इस प्लेटफॉर्म में फ्लेवर को एक बहुआयामी यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
इस विशेष अनुभव को प्रसिद्ध शेफ कुणाल कपूर के साथ मिलकर क्यूरेट किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लाइव गैस्ट्रो-परफॉर्मेंस रहा, जिसमें फ्लेवर, टेक्सचर, खुशबू और संगीत को रियल टाइम में जोड़कर दर्शकों के लिए एक अनोखा मल्टी-सेंसरी अनुभव तैयार किया गया।
इस मौके पर कुणाल कपूर ने कहा, “फ्लेवर अपने वास्तविक रूप में कई परतों और अनुभवों से बना होता है। रिज़र्व्ड एक्सपीरियंसेज़ के जरिए हमने फ्लेवर को प्लेट से आगे ले जाकर ऐसे रूप में प्रस्तुत किया है, जिसे लोग और अधिक इमर्सिव और अप्रत्याशित तरीके से महसूस कर सकें।”
वहीं,देवाश्री दासगुप्ता चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, ने कहा कि आज के उपभोक्ता अधिक प्रीमियम, विचारशील और अलग अनुभवों की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि ‘ब्लेंडर्स प्राइड रिज़र्व्ड एक्सपीरियंसेज़’ फ्लेवर की गहराई और जटिलता को मल्टी-सेंसरी अनुभवों में बदलने की दिशा में एक नया कदम है।


