Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
HomeDelhiऋषिकेश में भाजपा का महाप्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, वीरेन्द्र सचदेवा बोले – रात्रि...

ऋषिकेश में भाजपा का महाप्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, वीरेन्द्र सचदेवा बोले – रात्रि प्रवास से बढ़ता है कार्यकर्ताओं में समन्वय

 

नई दिल्ली, 8 मई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विकास को समर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत पश्चिम दिल्ली और नजफगढ़ जिलों का रात्रि प्रवास प्रशिक्षण शिविर ऋषिकेश में सम्पन्न हुआ। 6 से 8 मई तक आयोजित इस शिविर के समापन सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश तथा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

समापन सत्र में वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर दिल्ली में दिन के समय भी आयोजित किए जा सकते थे, लेकिन रात्रि प्रवास शिविरों का उद्देश्य वरिष्ठ नेताओं और सामान्य कार्यकर्ताओं को एक साथ समय बिताने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर छोटे-छोटे मतभेद भुलाकर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और मेलजोल बढ़ाने में सहायक होते हैं।

इस दौरान वरिष्ठ नेता वी. सतीश ने “विचार परिवार” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए दिल्ली भाजपा की प्रशिक्षण प्रमुख एवं पश्चिम दिल्ली सांसद कमलजीत सहरावत, सह-प्रमुख सुमित भसीन, पश्चिम दिल्ली जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल बख्शी तथा नजफगढ़ जिलाध्यक्ष राज शर्मा गौतम सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

वीरेन्द्र सचदेवा ने बताया कि आगामी दिनों में दिल्ली भाजपा के विभिन्न संसदीय क्षेत्रों के लिए दो दिवसीय रात्रि प्रवास प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 9-10 मई को पूसा में नई दिल्ली और करोलबाग जिलों के शिविर होंगे। वहीं 10-11 मई को हरिद्वार में उत्तर-पूर्व और नवीन शाहदरा जिलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 11-12 मई को उत्तर-पश्चिम जिले का शिविर खाटूधाम अलीपुर में तथा बाहरी दिल्ली जिले का शिविर Jim Corbett National Park में आयोजित होगा। इसी क्रम में 12-13 मई को महरौली और दक्षिण दिल्ली जिलों के शिविर भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इन शिविरों में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद, मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments