Wednesday, September 16, 2026
Google search engine
HomeDelhiदिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने युवाओं से किया संवाद, उच्च शिक्षा,...

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने युवाओं से किया संवाद, उच्च शिक्षा, मेडिकल सेक्टर और समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 26 जुलाई। दिल्ली भाजपा की ओर से रविवार को आयोजित ‘युवा संवाद (Gen-Z with मोदी)’ कार्यक्रम में राजधानी के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के करीब 50 छात्रों एवं कुछ अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में युवाओं ने उच्च शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मेडिकल शिक्षा के विस्तार और समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। चर्चा के अंत में छात्रों ने हस्ताक्षर कर कार्यक्रम में रखे गए प्रस्तावों पर अपनी सहमति भी दर्ज कराई।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का युवा आत्मविश्वास के साथ नए भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात रखने और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर खुलकर विचार व्यक्त करने का मंच उपलब्ध कराते हैं।

 

संवाद के दौरान वर्ष 2014 से 2026 के बीच देश में विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, पाठ्यक्रमों में बदलाव तथा राष्ट्रीय महत्व के विषयों को शामिल किए जाने पर चर्चा हुई। छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में हुए बदलावों पर अपने सुझाव भी दिए।

 

कार्यक्रम में जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के विरोध प्रदर्शन का भी जिक्र हुआ। भाजपा के अनुसार, संवाद में शामिल युवाओं ने प्रदर्शन को अनुचित बताते हुए कहा कि किसी भी आंदोलन का उद्देश्य समाज और देश को जोड़ने वाला होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान की गई कुछ टिप्पणियां सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के अनुकूल नहीं थीं।

 

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछले वर्षों में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। उनके अनुसार, देश में एम्स संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों तथा एमबीबीएस और पीजी सीटों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़े हैं।

 

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जागरूक है और तथ्यों के आधार पर अपनी राय रखना चाहती है। युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और रचनात्मक सोच विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने युवाओं से समाज में सकारात्मक संवाद और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments