देहरादून
। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित राज्य सरकार एवं प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर विशेष तैयारियां की गई थीं। गणमान्य अतिथियों ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक पुष्पगुच्छ भेंट किया।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के उत्तराखण्ड दौरे को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता तथा प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।राष्ट्रपति के स्वागत के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


