Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
HomeNationalपहाड़गंज के चूना मंडी में भीषण आग, कमरे में फंसे बुजुर्ग की...

पहाड़गंज के चूना मंडी में भीषण आग, कमरे में फंसे बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। चूना मंडी स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों और धुएं के बीच फंसे लोगों को दिल्ली पुलिस ने साहस और तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:45 बजे पहाड़गंज थाना पुलिस को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर तीन लोग मकान के भीतर फंसे हुए थे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हालांकि, एक कमरे में अंदर से बंद अवस्था में करीब 60 वर्षीय रamesh फंसे हुए थे। कमरे का दरवाजा बंद होने के कारण उन्हें बाहर निकालने में कठिनाई हुई। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में रamesh को तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रमेश पुत्र प्रभु दयाल, निवासी चूना मंडी, पहाड़गंज के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

  • पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments