Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
HomeDelhiभजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बुलेट सवार दो युवकों...

भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बुलेट सवार दो युवकों की मौत

उत्तर -पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जहां एक मारुति सेलेरियो कार ने पीछे से बुलेट बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, रात के समय थाना खजूरी खास में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एक बुलेट मोटरसाइकिल और मारुति सेलेरियो कार दुर्घटनाग्रस्त हालत मे खड़ी थीं। जांच के दौरान पता चला कि कार चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत पीसीआर द्वारा जग प्रवेश चंद्र अस्पताल  ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रोहित (31), पुत्र शिव प्रकाश, और हेमंत (33), पुत्र वीरपाल, निवासी करावल नगर के रूप में हुई है।

मामले में खजूरी खास थाने में FIR संख्या 205/26 के तहत बीएनएस की धारा 281/106 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक हिमांशु (27) को गिरफ्तार कर लिया है तथा हादसे में शामिल वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments