Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
HomeDelhiलक्ष्‍मीबाई नगर में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

लक्ष्‍मीबाई नगर में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

आरडब्‍लूए अध्‍यक्ष राजेश कुमार मीणा ने ध्‍वज फहराया

नई दिल्‍ली, 26 जनवरी 2026: देशभक्ति की भावना के साथ लक्ष्‍मीबाई नगर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्‍साह से मनाया गया। रेजीडेन्‍टस वेल्‍फेयर एसोसिएशन के अध्‍यक्ष राजेश कुमार मीणा ने अथितियों का स्‍वागत करने के बाद राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और सबने साथ मिलकर राष्‍टगीत गाया। आरडब्‍लूए की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्‍न मंत्रालय और विभागों में कार्यरत केन्‍द्र सरकार के अधिकारियों ने परिवार के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर बेबी आध्‍या ने वंदे मातरम, संतोष झा ने मेरे देश प्रेमियों, महिलाओं ने सामुहित रूप से हर करम अपना करेंगे, मनोज कुमार ने है प्रीत जहां की रीत, संजय कुमार दास ने ओ देश मेरे, नितिश अम्‍बस्‍त ने कर चले हम फिदा, अजय प्रियदर्शी और दिनेश रावत ने संदेशे आते हैं जैसे प्रेरक देशभक्ति गीत गाकर राष्‍टीयता की भावना का सम्‍मान किया।

आयोजन को सफल बनाने में आरडब्लूए के उपाध्यक्ष अजय प्रियदर्शी, सचिव बिमल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौमेन्द्र, सदस्य नगीना सिंह व अजय रावत ने सहयोग किया। एसोसिएशन के सदस्‍य एकान्‍त भगत और सहयोगी दिनेश रावत ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments