Monday, June 15, 2026
spot_img
HomeDelhiहिंदी पत्रकारिता दिवस: सीएम से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

हिंदी पत्रकारिता दिवस: सीएम से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर “मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति “ का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा । मुख्य मंत्री ने समिति की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया । इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी रजनीकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक कौशिक, अमित कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्रकारिता दिवस की बधाई दी और प्रतीक चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भी सभी पत्रकारो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

रविन्द्र गुप्ता ने समिति की ओर से पत्रकारों के लिए पेंशन, कैसलेस मेडिकल सुविधा , अंतर्राज्यीय रूटो पर चलने वाली डीटीसी बसों में पत्रकारो को निःशुल्क यात्रा समेत कई अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने की मांग की । जिसपर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचारकरने का आश्वासन दिया । पिछले कई वर्षों से एक्रिडेशन कमेटी नहीं बनाए जाने का मुद्दा भी रविन्द्र गुप्ता ने उठाया जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो सबसे पहले एक्रिडेशन कमेटी बनवाती है ताकि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

इससे पूर्व हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को “मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति” (MPKS) द्वारा नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक भव्य और ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर से आए दिग्गज पत्रकारों और गणमान्य विभूतियों ने भाग लिया।


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी दीपांकर जी महाराज, प्रो. के.जी. सुरेश (पूर्व कुलपति, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि) एवं निदेशक, इंडिया हैबिटेट सेंटर, डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता (चेयरमैन, ‘नेशनल थॉट्स’ व श्री देवालय संघ), अरुण गोयल (सीएमडी, भारत प्रकाशन) समेत दिल्ली के अलावा ए पी दास (ओड़िशा), लक्ष्मण पटेल (गुजरात), पी. शानमुगलवेल (तमिलनाडु), प्रभात चंद्र शर्मा (गोवाहाटी), कर्नाटक, असम और देहरादून से आए वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस मौके रविन्द्र गुप्ता ने लोकतंत्र के प्रहरी पत्रकारों की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट शब्दों में अपनी मांगें रखीं। उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार से वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन योजना, पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा अनिवार्य रूप से बहाल किए जाने की मांग की ।

इस मौके पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को ‘बिग मोमेंटो’ और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालो में संगीता बरूआ पिशारोची, अनिल यादव (न्यूज नेशन), अमलेश राजू (जनसत्ता), भूपेंद्र पांचाल(जनसत्ता),प्रतिभा शुक्ला (जनसत्ता), अमित कुमार (राष्ट्रीय सहारा), कुमार राजीव रंजन सिंह (द फर्स्ट विटनेस), के.डी. पाठक (वीर अर्जुन), संतोष सिंह (दैनिक जागरण), प्रियरंजन (जनसत्ता), ज्ञान प्रकाश (राष्ट्रीय सहारा), विकास गर्ग (एनकाउंटर), अशोक धवन (मूकसत्ता), आलोक गौर (साहस समाचार) समेत अन्य कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अनुज कंवल, आदित्य पटेल, आजाद सिंह भारद्वाज, डॉ. गीता पराशर, के.पी. गुप्ता के अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र तोमर ने मुख्य भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि विजय गोयल और स्वामी दीपांकर जी महाराज ने एक स्वर में कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता समाज का आईना है और पत्रकारों के सामाजिक व आर्थिक हितों की रक्षा करना समाज व सरकार का सामूहिक उत्तरदायित्व है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments