Wednesday, August 5, 2026
spot_img
HomeEntertainment'गजनी' और 'लगान' के मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की...

‘गजनी’ और ‘लगान’ के मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म जगत में शोक

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और दमदार खलनायक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। बीमारी दोबारा लौटने के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और मंगलवार, 4 अगस्त को उन्होंने मुंबई के पास एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड समेत दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए। हालांकि उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता आमिर खान अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ में निभाए गए खतरनाक विलेन के किरदार से मिली। इसके अलावा ‘लगान,’सरफरोश’ सहित कई चर्चित फिल्मों में उनकी दमदार अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा।

बताया जा रहा है कि प्रदीप रावत पिछले कुछ समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। करीब एक माह से अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनकी स्थिति लगातार गंभीर होती गई। प्लेटलेट्स में अचानक आई गिरावट के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों के प्रयास भी उन्हें बचा नहीं सके।

उनके निधन की खबर सामने आने के बाद अभिनेता यशपाल शर्मा सहित फिल्म जगत की कई हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों के यादगार दृश्य साझा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाना तय हुआ।

प्रदीप रावत अपने सशक्त अभिनय, प्रभावशाली व्यक्तित्व और खलनायक के किरदारों में जान डाल देने की कला के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसकी अदाकारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments