Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeDelhiकृष्णा नगर में सोना ज्वेलर्स का शुभारंभ, एलविश यादव को देखने उमड़ी...

कृष्णा नगर में सोना ज्वेलर्स का शुभारंभ, एलविश यादव को देखने उमड़ी भारी भीड़

नई दिल्ली(जीतेन्द्र शर्मा): कृष्णा नगर क्षेत्र में सोना ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन अवसर पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यूट्यूबर एलविश यादव सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। समारोह में भाजपा सांसद मनोज तिवारी, निगम पार्षद संदीप कपूर, चर्चित यूट्यूबर सेवन अवेंजर्स, चंद्रिका ‘वड़ा पाव गर्ल’, एक्टर अंजलि अरोड़ा सहित कई यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स और अन्य चर्चित चेहरे मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान कृष्णा नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सेलिब्रिटीज की मौजूदगी के चलते इलाके में खासा उत्साह रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सोना ज्वेलर्स के ओनर नीरज सोनी और लोकेश सोनी ने बताया कि उनका उद्देश्य आम लोगों तक भी सोने की ज्वेलरी को सुलभ बनाना है। इसी दिशा में 1 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी की विशेष श्रृंखला पेश की गई है, ताकि कम बजट में भी ग्राहक अपनी पसंद की ज्वेलरी खरीद सकें। उन्होंने कहा कि किफायती दामों पर आकर्षक और आधुनिक डिजाइन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

नीरज सोनी ने यह भी जानकारी दी कि गंगा ज्वेलर्स की पहले से कई शाखाएं संचालित हैं, लेकिन कृष्णा नगर की यह नई शाखा ग्राहकों को डिजाइन और वैरायटी के मामले में विशेष विकल्प उपलब्ध कराएगी।
सेलिब्रिटी आकर्षण, भारी भीड़ और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ यह उद्घाटन समारोह पूरे कृष्णा नगर क्षेत्र में दिनभर चर्चा का केंद्र बना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments