Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeDelhiज़ाइडस पिंकाथॉन की दिल्ली में वापसी 8 मार्च 2026 को जेएनयू स्टेडियम...

ज़ाइडस पिंकाथॉन की दिल्ली में वापसी 8 मार्च 2026 को जेएनयू स्टेडियम में होगा आयोजन

नई दिल्ली,महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को समर्पित ज़ाइडस पिंकाथॉन की राजधानी दिल्ली में भव्य वापसी होने जा रही है। मुंबई में हाल ही में आयोजित अपने ऐतिहासिक 10वें संस्करण की सफलता के बाद पिंकाथॉन का आठवां दिल्ली संस्करण आगामी 8 मार्च 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

हयात रीजेंसी, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इस वापसी की आधिकारिक घोषणा की गई। पिंकाथॉन के 2025–26 सीज़न के विस्तार के तहत आयोजित हो रही इस दौड़ में इस बार 3 किमी, लाइफलॉन्ग 5 किमी, 10 किमी के साथ-साथ 50 किमी, 75 किमी, 100 किमी और 100 किमी रिले जैसी अल्ट्रा-डिस्टेंस श्रेणियाँ भी शामिल होंगी।

यह आयोजन ज़ाइडस लाइफसाइंसेज़ की टाइटल पार्टनरशिप के साथ किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य खेल को निवारक स्वास्थ्य देखभाल से जोड़ना है। ज़ाइडस की ‘ईज़िएस्ट एग्ज़ाम’मुहिम के तहत महिलाओं को नियमित सेल्फ ब्रेस्ट एग्ज़ामिनेशन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

पिंकाथॉन के संस्थापक मिलिंद सोमन ने कहा कि दिल्ली हमेशा से पिंकाथॉन की यात्रा का अहम हिस्सा रही है और यहां लौटना एक भावनात्मक होमकमिंग जैसा है। वहीं, ज़ाइडस लाइफसाइंसेज़ के एमडी डॉ. शरविल पटेल ने कहा कि शुरुआती जांच और जागरूकता से स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई को मज़बूती मिलती है।

इस बार आयोजन में विभिन्न श्रेणियों के लिए प्रेरणादायक महिलाओं को मैस्कॉट के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिनमें सशस्त्र बलों की अधिकारी, दृष्टिबाधित धाविकाएं, कैंसर सर्वाइवर और माताएं शामिल हैं।

मुख्य आयोजन से पहले दिल्ली में साड़ी रन, ग्रैंडमदर्स 10K और कैंसर शेरो वॉक जैसे सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।2012 में शुरू हुआ पिंकाथॉन आज एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है, जिसने अब तक लाखों महिलाओं को फिटनेस से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments