नई दिल्ली। देश में बढ़ती गर्मी और बिजली की बढ़ती खपत के बीच टेक्नोलॉजी कंपनी Acer के होम अप्लायंस ब्रांड Acerpure ने अपनी नई ‘एसरप्योर चिल नियो’ स्प्लिट इन्वर्टर एसी सीरीज लॉन्च की है। राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी ने इस नई रेंज के सात मॉडल पेश किए, जिनमें दमदार कूलिंग के साथ ऊर्जा बचत और स्मार्ट फीचर्स का खास ध्यान रखा गया है।
कंपनी के अनुसार नियो सीरीज को भारतीय मौसम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ये एसी 58 डिग्री सेल्सियस तक की भीषण गर्मी में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम हैं। सभी मॉडल 100 प्रतिशत कॉपर कंडेंसर और इवैपोरेटर कॉइल से लैस हैं, जो बेहतर हीट ट्रांसफर, अधिक टिकाऊपन और कम मेंटेनेंस सुनिश्चित करते हैं।
नई सीरीज में 1 टन, 1.5 टन और 2 टन क्षमता के कुल सात मॉडल पेश किए गए हैं, जिनमें 3-स्टार और 5-स्टार रेटिंग के विकल्प उपलब्ध हैं। ये एसी 2026 की नई ISEER स्टार रेटिंग के मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं, जिससे बिजली की खपत कम होने के साथ उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भी राहत मिल सकती है।
इस सीरीज का प्रमुख आकर्षण ‘आइस ब्लास्ट’ मोड है। इस फीचर को सक्रिय करते ही एसी तेज फैन स्पीड के साथ पूरी क्षमता पर काम करने लगता है, जिससे कमरा बेहद कम समय में ठंडा हो जाता है। इसके साथ ही 7-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी उपयोगकर्ताओं को अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को सात अलग-अलग स्तरों पर सेट करने की सुविधा देती है, जिससे आराम के साथ-साथ ऊर्जा की बचत भी संभव होती है।
एसी में सेल्फ-क्लीन तकनीक और एडवांस डीओसी सेंसर भी दिए गए हैं, जो यूनिट की कार्यक्षमता को बनाए रखने में मदद करते हैं। कुछ मॉडल्स में 4-वे स्विंग फीचर भी उपलब्ध है, जिससे पूरे कमरे में समान रूप से ठंडक फैलती है।
कंपनी का कहना है कि नई नियो रेंज के जरिए भारतीय ग्राहकों को स्मार्ट, भरोसेमंद और ऊर्जा-कुशल कूलिंग समाधान उपलब्ध कराना उसका उद्देश्य है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 29,990 रुपये रखी गई है और यह प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म व रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।


