नई दिल्ली, 13 मार्च।
नई दिल्ली स्थित म्यांमार दूतावास में शुक्रवार को आयोजित आसियान–भारत बिज़नेस मीट 2026 में भारत और आसियान देशों के उद्योगपतियों, निवेशकों और नीति-निर्माताओं ने व्यापार और निवेश के नए अवसरों पर चर्चा की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी और गोयल मेडिकोज के सीईओ डॉ. बसंत गोयल मौजूद रहे।
इस बैठक का उद्देश्य भारत और आसियान देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करना और निवेश के नए रास्ते तलाशना रहा। कार्यक्रम में ब्रुनेई, म्यांमार, कंबोडिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, सिंगापुर, लाओस, मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम और तिमोर-लेस्ते सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और आसियान देशों के बीच व्यापारिक साझेदारी आने वाले वर्षों में और मजबूत हो सकती है।
कार्यक्रम में मौजूद डॉ. बसंत गोयल को “ब्लड मैन ऑफ इंडिया” और “मेडिसिन मैन ऑफ इंडिया” के नाम से भी जाना जाता है। वे लंबे समय से रक्तदान शिविरों और सामाजिक अभियानों के जरिए जरूरतमंद लोगों की मदद करते आ रहे हैं।
हाल ही में डॉ. गोयल ने एक ही सप्ताह में संयुक्त राष्ट्र से जुड़े दो अंतरराष्ट्रीय समिट में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसे उनके वैश्विक योगदान और सामाजिक कार्यों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे बिज़नेस मंच भारत और आसियान देशों के बीच भरोसा, व्यापार और सांस्कृतिक सहयोग को नई मजबूती देते हैं। वहीं डॉ. बसंत गोयल की मौजूदगी ने युवाओं और उद्यमियों को यह संदेश दिया कि व्यवसाय के साथ-साथ समाज सेवा भी उतनी ही जरूरी है।


