Thursday, August 13, 2026
Google search engine
HomeDelhiरामलीला मैदान में किसान पंचायत: 19 मार्च को दिल्ली की कई सड़कों...

रामलीला मैदान में किसान पंचायत: 19 मार्च को दिल्ली की कई सड़कों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

 

नई दिल्ली। 19 मार्च 2026 को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा रामलीला मैदान में सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान जरूरत के हिसाब से कई रास्तों पर डायवर्जन और रोक लगाई जाएगी। खासतौर पर जेएलएन मार्ग (JLN Marg) पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। अजमेरी गेट की तरफ से आने वाले वाहनों को आसफ अली रोड से रामलीला मैदान की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी, ऐसे वाहन जेएलएन मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।

इन सड़कों से बचने की सलाह

सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक इन इलाकों में भीड़ और जाम की स्थिति बन सकती है, इसलिए लोगों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी गई है—

जेएलएन मार्ग

आसफ अली रोड

चमन लाल मार्ग

अजमेरी गेट

मिंटो रोड

दिल्ली गेट

कमला मार्केट चौराहा

झंडेवालान से ट्रैफिक डायवर्जन

पश्चिम और उत्तर दिल्ली से आने वाले भारी वाहन और बसों को रानी झांसी चौक से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन रानी झांसी रोड और पंचकुइयां रोड के रास्ते आगे जाएंगे।

जो लोग अजमेरी गेट की तरफ से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना चाहते हैं, वे रानी झांसी रोड – पंचकुइयां रोड – कनॉट प्लेस – मिंटो रोड का रास्ता अपनाएं।

पार्किंग की व्यवस्था

कार्यक्रम में आने वाले लोग अपने वाहन माता सुंदरी कॉलेज पार्किंग में खड़े कर सकते हैं। बसों के लिए दिल्ली गेट पर यात्रियों को उतारने के बाद उन्हें राजघाट या पावर हाउस पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। दिल्ली गेट के आगे जेएलएन मार्ग पर बसों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह बंद

पुलिस ने साफ किया है कि जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, मिंटो रोड, डीडीयू मार्ग और चमन लाल मार्ग पर किसी भी तरह की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। नियम तोड़ने पर वाहन उठाकर कार्रवाई की जाएगी।

 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे इन रास्तों से बचें और यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं, ताकि जाम से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments