Wednesday, May 13, 2026
spot_img
HomeDelhiघोंडा में विकास को नई रफ्तार: विधायक अजय महावर ने 28 गलियों...

घोंडा में विकास को नई रफ्तार: विधायक अजय महावर ने 28 गलियों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक अजय महावर ने यमुना विहार वार्ड स्थित सी-ब्लॉक, भजनपुरा में 28 गलियों के निर्माण कार्य का सामूहिक शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों के लिए लगभग ₹4.91 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि टेंडर राशि ₹2.96 करोड़ निर्धारित की गई है।

गली नंबर 1 से 5 तक होने वाले इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही टूटी सड़कों, जलभराव और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इन समस्याओं को उठाया जा रहा था, जिसके बाद यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

इस अवसर पर विधायक अजय महावर ने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि नई गलियों के निर्माण से न केवल लोगों का दैनिक आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में भी काफी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और व्यापारियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक रास्ते उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक ने बताया कि घोंडा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सीवर, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय महावर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा कैबिनेट मंत्री आशीष सूद का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है।

  • इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यू. के. चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्षा पूनम चौहान, पार्षद प्रमोद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार, सांसद प्रतिनिधि मुकेश गोयल, रोहताश कश्यप, प्रिंस अग्रवाल, बी.सी. वशिष्ठ, हरीश शर्मा, विजय चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments