Tuesday, June 9, 2026
spot_img
HomeDelhiउत्तम नगर हत्याकांड के आरोपियों के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, दिल्ली...

उत्तम नगर हत्याकांड के आरोपियों के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कार्रवाई का किया स्वागत

नई दिल्ली, 8 मार्च। होली के दिन उत्तम नगर में हुई हिंसा और हत्या की घटना के बाद दिल्ली पुलिस और नगर निगम की ओर से आरोपियों के परिवार के अवैध रूप से बने मकान को ध्वस्त किए जाने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष Virendra Sachdeva ने कार्रवाई का स्वागत किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि होली जैसे पावन पर्व पर हुई निर्मम हिंसा और हत्या ने दिल्ली की माताओं और बहनों को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के अवैध निर्माण पर प्रशासन द्वारा की गई यह सख्त कार्रवाई कानून का सम्मान बनाए रखने की दिशा में एक जरूरी कदम है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में पहले भी अतिवादी तत्वों ने कई बार इस तरह की घटनाओं से समाज को जख्म दिए हैं, लेकिन इस बार पुलिस और प्रशासन ने जिस तरह त्वरित और कठोर कार्रवाई की है, वह आने वाले समय में ऐसे असामाजिक तत्वों के लिए एक बड़ा सबक साबित होगी।

उन्होंने दिल्ली पुलिस और नगर निगम की टीम की सराहना करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से आम जनता का भरोसा मजबूत होता है।

भाजपा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्रशासन इसी तरह सख्ती से कार्रवाई करता रहेगा, ताकि राजधानी में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments