नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ब्राह्मपुरी गली नंबर-2 स्थित श्री बालाजी मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई। साथ ही द्वादश ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक झांकी और खाटू श्याम प्रभु का विशेष दरबार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में दिनभर भक्तों की आवाजाही रही। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भव्य झांकियों के माध्यम से धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बनाया गया।
मंदिर के पुजारी पंडित संजय गौड़ के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष तैयारियां की गई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
आयोजन में पंडित अशोक शर्मा, पंडित अभय गौड़, नवनीत रस्तोगी, ठाकुर जोगिंदर सिंह, सुरेश गर्ग, दीपक भैया, धीरज तोमर, ठाकुर किशन चंद, राजेश अग्रवाल, पारस खुल्लर, रवि वर्मा, सचिन, आनंदपाल, सोनू तोमर, पवन तोमर, विक्की तोमर, नितिन तोमर, प्रमोद शर्मा और मनीष गर्ग सहित अन्य श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर मंदिर में भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।


