Thursday, September 3, 2026
Google search engine
HomeNationalहंगर फ्री भारत ने बलिया के बाढ़ पीड़ितों में बांटे 5,000 से...

हंगर फ्री भारत ने बलिया के बाढ़ पीड़ितों में बांटे 5,000 से अधिक खाद्य पैकेट

बलिया, उत्तर प्रदेश | हंगर फ्री भारत (Hunger Free Bharat) ने आज उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित बलिया क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों के बीच 5,000 से अधिक खाद्य पैकेट वितरित किए। यह अभियान बाढ़ प्रभावित लोगों तक तत्काल भोजन और राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया गया।

इस राहत अभियान को आगे बढ़ाने में श्री नीरज शेखर जी, सांसद के प्रयासों और पहल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों से हंगर फ्री भारत राहत कार्य में आगे आया और बलिया के बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। श्री नीरज शेखर जी की स्वयंसेवक टीम ने भी राहत वितरण में हंगर फ्री भारत के साथ महत्वपूर्ण सहयोग किया।

राहत सामग्री से भरे ट्रक को दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अभिनेता विंदू दारा सिंह, गुरचरण सिंह सोढ़ी, अनिल जॉर्ज, हंगर फ्री भारत के संस्थापक अरविंद कुमार सहित अन्य सहयोगी एवं समर्थक उपस्थित रहे।

हंगर फ्री भारत के संस्थापक अरविंद कुमार स्वयं अपनी टीम के साथ बलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और मौके पर राहत सामग्री के वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय स्वयंसेवकों एवं श्री नीरज शेखर जी की टीम के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचाया गया।

इस अवसर पर अरविंद कुमार, संस्थापक, हंगर फ्री भारत ने कहा:

“हम श्री नीरज शेखर जी, सांसद, के प्रयासों और पहल के लिए आभारी हैं, जिनके सहयोग से हंगर फ्री भारत को बलिया के बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचकर सेवा करने का अवसर मिला। संकट के समय भोजन केवल राहत नहीं, बल्कि उम्मीद भी देता है। हमारा संकल्प है कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।”

अरविंद कुमार ने श्री नीरज शेखर जी एवं उनकी स्वयंसेवक टीम, विंदू दारा सिंह, गुरचरण सिंह सोढ़ी, अनिल जॉर्ज, स्थानीय स्वयंसेवकों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

हंगर फ्री भारत — भोजन केवल जरूरत नहीं, हर इंसान का सम्मान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments