Thursday, September 3, 2026
Google search engine
HomeBusinessICPL का प्रथम स्थापना वर्ष समारोह आयोजित, 300 से अधिक लोगों ने...

ICPL का प्रथम स्थापना वर्ष समारोह आयोजित, 300 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

नई दिल्ली। ICPL कंपनी के प्रथम स्थापना वर्ष के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे कंपनी के चेयरमैन एवं संस्थापक परमानंद कुमार और मैनेजिंग डायरेक्टर सपना राय एवं रितिका राय की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 लोगों ने हिस्सा लिया। कंपनी का गठन 27 अगस्त 2025 को हुआ था।

कार्यक्रम में कंपनी की अब तक की यात्रा, कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। समारोह में पूर्व सैन्य अधिकारी गणेश गहा तथा हयुमन विश प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के चेयरमेन रामकुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कंपनी के मुताबिक,

ICPLका उद्देश्य केवल व्यावसायिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना भी है। कंपनी के चेयरमैन एवं संस्थापक परमानंद कुमार अपने करीब 15 वर्षों के अनुभव के आधार पर डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अपनी पहचान बनाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दे रहे हैं। डायरेक्ट सेलिंग एवं नेटवर्क मार्केटिंग केवल एक बिजनेस मॉडल नही हैं बल्कि भारत के बदलते हुऐ आर्थिक भविष्य की एक मज़बूत सम्भावना बनकर सामने आ रहा हैं यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ कमाई के साथ -साथ कम्युनिकेशन लीडरशिप, व्यावसायिक, एवं आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलता है भारत आज युवा शक्ति और डिजिटल ग्रोथ का देश हैं और यही तालमेल डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्रीज़ को नई ऊंचाई तक ले जाने की क्षमता रखता हैं

आयुर्वेदिक उत्पादों से लेकर डिजिटल सेवाओं तक विस्तार

ICPL के अनुसार, कंपनी ऑर्गेनिक आयुर्वेदिक स्किन केयर उत्पाद, हेल्थ टॉनिक और इम्युनिटी बूस्टर उपलब्ध कराती है। इसके अलावा कंपनी ने डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में IC Pay डिजिटल ऐप, ऊर्जा क्षेत्र में ईवी स्कूटर और सोलर पैनल जैसे उत्पादों एवं सेवाओं को भी अपने कारोबार से जोड़ा है।

डायरेक्ट सेलिंग और नेटवर्क मार्केटिंग पर जोर

कार्यक्रम में बताया गया कि ICPL अपने उत्पादों के वितरण के लिए डायरेक्ट सेलिंग और नेटवर्क मार्केटिंग मॉडल का इस्तेमाल करती है। कंपनी का दावा है कि इस मॉडल के जरिए लोगों को व्यवसाय से जुड़ने और अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिलता है।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल और उद्यमिता के दौर को देखते हुए डायरेक्ट सेलिंग लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का एक माध्यम बन सकता है। ICPLका लक्ष्य ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जहां मेहनत और प्रतिभा को अवसर मिले तथा लोग अपने व्यवसायिक लक्ष्यों को पूरा कर सकें। एवं आर्थिक बचत को बढ़ावा मिल सके

इसी लक्ष्य को पुरा करने के लिए कम्पनी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं

हयुमन विश मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के साथ हाथ मिलाया हैं ताकि वो लोगों को बेहतर सर्विस समय पर दें सके एवं कम्पनी की ग्रोथ को बढ़ा सके

इस जॉइंट वेंचर का उद्देश्य हैं की कम्पनी के उत्पादों एवं सर्विस को देश के कोने कोने तक पहुंचा सके

समारोह के दौरान कंपनी की आगामी योजनाओं और विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कंपनी की पहली वर्षगांठ पर टीम को शुभकामनाएं दीं और आने वाले वर्षों में नए क्षेत्रों में विस्तार की उम्मीद जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments