Friday, May 29, 2026
spot_img
HomeDelhiपैन-इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर राम चरण ने पीएम मोदी से मुलाकात...

पैन-इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर राम चरण ने पीएम मोदी से मुलाकात को किया याद, गांवों की ताकत पर कही बड़ी बात

पेद्दी को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और फिल्म को इस साल की सबसे चर्चित पैन-इंडिया फिल्मों में गिना जा रहा है। गांवों की पृष्ठभूमि और खेल जगत से जुड़ी प्रेरणादायक कहानी पर आधारित यह फिल्म अब दर्शकों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है। इसी बीच फिल्म के लीड स्टार राम चरण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई अपनी खास मुलाकात और ‘पेद्दी’ को लेकर हुई बातचीत को याद करते हुए कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

दिल्ली में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान राम चरण ने कहा कि आज दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ताकत उसकी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ी कहानियां हैं। उन्होंने बताया कि ‘पेद्दी’ सिर्फ एक स्पोर्ट्स फिल्म नहीं है, बल्कि गांवों की प्रतिभा, संघर्ष और आत्मविश्वास की कहानी है। अभिनेता ने कहा कि भारत के छोटे गांवों और आदिवासी इलाकों में असाधारण प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें सही मंच और पहचान मिलने की जरूरत है।

राम चरण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को याद करते हुए बताया कि पीएम मोदी ने उनसे पूछा था कि ‘पेद्दी’ किस विषय पर आधारित है। इस पर अभिनेता ने कहा कि यह फिल्म विकसित भारत और गांवों को सशक्त बनाने की सोच को दर्शाती है। राम चरण के मुताबिक इसके बाद पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के एक गांव की प्रेरणादायक कहानी साझा की, जहां दशकों पहले एक फुटबॉलर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था और आज उसी गांव से 85 से ज्यादा खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि यह कहानी उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रही और ‘पेद्दी’ का संदेश भी कुछ ऐसा ही है कि एक व्यक्ति पूरे समाज में बदलाव ला सकता है।

फिल्म के प्रमोशन के तहत भोपाल में 23 मई को एक भव्य म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। इस कार्यक्रम में राम चरण के अलावा Janhvi Kapoor, Ravi Kishan,Shiva Rajkumar, Divyendu Sharma और Jagapathi Babu ने भी हिस्सा लिया। फिल्म के निर्देशक Buchi Babu Sana और ऑस्कर विजेता संगीतकार A. R. Rahman भी इस खास कार्यक्रम में शामिल हुए।

फिल्म में राम चरण एक ‘क्रॉसओवर एथलीट’ की भूमिका निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कहानी उन खिलाड़ियों से प्रेरित है जिन्होंने एक खेल से दूसरे खेल तक का सफर तय कर अपनी नई पहचान बनाई। खेल, संघर्ष, जुनून और ग्रामीण भारत की भावना को जोड़ती यह फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

‘पेद्दी’ का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है, जबकि इसका निर्माण वेंकट सतीश किलारु द्वारा ‘वृद्धि सिनेमाज’ के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में Mythri Movie Makers, Sukumar Writings और IVY Entertainment सहयोगी हैं। फिल्म की तकनीकी टीम में संगीत ए.आर. रहमान, सिनेमैटोग्राफी आर. रथनावेलु, प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कोल्ला और एडिटिंग नवीन नूली ने संभाली है।

उत्तर भारत में फिल्म को Jio Studios रिलीज करेगा। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि 4 जून 2026 को इसे दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments